Juice or Smoothie क्या पीना होता है आपके सेहत के लिए बेहतर ? तो पढ़ लें ये खबर...

 
Juice or Smoothie क्या पीना होता है आपके सेहत के लिए बेहतर ? तो पढ़ लें ये खबर...

Juice or Smoothie दोनों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में इन सेवन बहुत जरूरी माना जाता है। बहुत सारे लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खाने की जगह स्मूदी और जूस का इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार लोग काफी असमंजस में रहते हैं कि फल का जूस या स्मूदी सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद रहता है। तो चलिए आज आपको बताते जूस और स्मूदी में अंतर और इसके फायदे।

Juice or Smoothie में क्या अंतर है

अक्सर लोग Juice or Smoothie को एक जैसा ही समझते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। जब फल और सब्जियों का जूस बनाया जाता है तो इसके लिए जूसर का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में फल-सब्जियों से रस अलग हो जाता है और उनका गूदा अलग हो जाता है। लेकिन स्मूदी बनाने के लिए ब्लेंडर का उपयोग किया जाता है। एक ब्लेंडर में फल-सब्जियों को डाला जाता है, और इसमें कई अन्य चीजें भी डाली जाती हैं जैसे दूध, दही, नट्स और बीज। इन सब को एक साथ ब्लेंड किया जाता है। इस प्रक्रिया में फलों-सब्जियों का गूदा और रस अलग नहीं होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Juice or Smoothie क्या पीना होता है आपके सेहत के लिए बेहतर ? तो पढ़ लें ये खबर...
SOURCE: PIXABAY

Juice or Smoothie क्या है ज्यादा फायदेमंद

जूस की तुलना में स्मूदीज पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। जूस दो तरह के होते हैं फलों का जूस और सब्जियों का जूस। जब फलों के जूस की बात आती है तो इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, और फाइबर कंटेंट नहीं होता है। क्योंकि इसमें गूदा निकल जाता है सिर्फ शुगर और रस रह जाता है। फलों के रस में कोई फाइबर नहीं होता है और यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स में हाई होता है।

वहीं स्मूदी की बात करें तो इसमें सभी फल-सब्जियां और जो अन्य चीजें डाली जाती हैं, वह इसमें पूरी तरह से बरकरार रहती हैं। क्योंकि इसमें साबुत चीजें सिर्फ ब्लेंड होती हैं उनसे कुछ भी अलग नहीं होता है। साथ ही इससे उनके पोषण पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। स्मूदी बहुत पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर से भरपूर होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

स्मूदी ज्यादा फायदेमंद

इसमें कोई संदेह नहीं है कि जूस की तुलना में स्मूदीज पीना अधिक फायदेमंद होता है, वैसे जूस और स्मूदी दोनों ही लाभदायक होती है। लेकिन डायबिटीज रोगियों को जूस के अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें- Travel Tips: पहाड़ों पर गाड़ी से घूमने का है प्लान तो रुक जाइए क्योंकि ये खबर सिर्फ आपके लिए है…

Tags

Share this story