Health Tips: सर्दी होते ही सताने लगा है जुकाम और खांसी का खतरा, आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए इससे बचने के नुस्खे
Health Tips: ठंड की शुरुआत होती है, तो इसका मजा ही कुछ और होता है। लेकिन ये मुश्किल तब करता है जब कई मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार भी लोगों को घेरना शुरू कर देता है। ऐसे में इससे बचाव बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अगर आपको ठंड की शुरुआत में ही इन मौसमी बीमारियों ने जकड़ लिया, तो पूरी सर्दी आप परेशान रहते हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आयुर्वेद एक्सपर्ट आयुर्वेद डॉ अबरार मुल्तानी से जानें वो घरेलू नुस्खे जो कोल्ड, कफ और फीवर को कोसों दूर रखते हैं।
बचने के बहुत अमह उपाय
लहसुन का करें सेवन
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो मौसमी बीमारियों को दूर रखती है। आप लहसुन को भूनकर इसका रोज सुबह- शाम इसका सेवन कर सकते हैं या फिर अपनी दाल-सब्जी या चटनी में ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करें। इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
नमक के पानी का इस्तेमाल
सर्दी-जुकाम शुरू होने से पहले गले में खराश होने लगती है और इसके कारण आप पानी निगल पाने में भी असहजता महसूस करते हैं। ऐसे में आप सुबह और शाम नमक के पानी के गरारे कर सकते हैं। इसके लिए आधा गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें और उससे गरारे करें। इससे गले को आराम मिलता है और सर्दी खांसी भी दूर रहती है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी और दूध दो ऐसी चीजें हैं जो हमारे शरीर को चुस्त और तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप रोज रात को हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इन दिनों बाजार में कच्ची हल्दी भी मिलना शुरू हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप हल्दी पाउडर की जगह कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करें और इसमें थोड़ी देर तक दूध को उबालकर इसका सेवन करें। अगर आपको उसका स्वाद पसंद नहीं आता तो आप हल्दी की चाय भी पी सकते हैं।
शहद का करें सेवन
शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। ऐसे में आप शहद के साथ अदरक का सेवन करते हैं, तो आप सर्दी खांसी, जुकाम और बुखार से कोसों दूर रहते हैं।
सौंठ या अदरक
ठंड के दौरान सौंठ और अदरक का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह गले की खराश, सर्दी, जुकाम, बंद नाक जैसी परेशानियों को दूर रखता है। आप अदरक के छोटे से टुकड़े को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन करें या आप चाहे तो अदरक की चाय भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Hot Water Benefits: रोजाना गर्म पानी पीने के हैं यह गज़ब के फायदे, इन बीमारियों से रहेंगे दूर