Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

 
Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

Health Tips: आम खाने के बाद कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है और शरीर पर पित्ती होने लगती है। तो कभी आम खाने के एक्ने की समस्या होने लगती है। इसी तरह एक बात का और ख्याल रखना भी जरूरी है कि आप आम खाने से पहले और बाद में किन चीजों का सेवन करें। जी हां, आम खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। तो, जानते हैं कि आम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

1. आम खाने के बाद अंडा

Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत

.आम का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसे खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है, लेकिन आम खाने से एलर्जी भी हो जाती है। खास कर कि जब आप इसे खाने के बाद अंडा खाएं। दरअसल, अंडे का प्रोटीन आम के विटामिन सी और दूसरे तत्वों के साथ मिल कर पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। साथ ही ये पेट की कई समस्याओं का भी कारण बन सकता है। जैसे कि पेट दर्द, दस्त और मतली व उल्टी। इसलिए इन दोनों ही चीजों को खाने से बचें।

WhatsApp Group Join Now

2 आम खाने के बाद दूध पीना

Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत
source: pexels

ये सवाल अक्सर बहुत से लोग पीते हैं, जबकि हम लोग मैंगोशेक में तो दूध और आम दोनों को मिला लेते हैं। तो, साइंस इसे सही मानता है पर इस फूड कॉम्बिनेशन को आयुर्वेद गलत मानता है। दरअसल, आम एक खट्टा फल है और दूध के साथ खट्टे फल का सेवन शरीर में टॉक्‍स‍िन बढ़ाता है जिससे मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, पाचन कमजोर हो जाता है और वजन बढ़ सकता है।

3. मछली खाने के बाद आम खा सकते हैं

Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत
Kathmandu is the capital city of the Federal Democratic Republic of Nepal, the largest Himalayan state in Asia. It is the largest city in Nepal, with a population of about 1 million residents

मछली में कुछ फैट्स होते हैं जो कि आम के साथ सही कॉम्बिनेशन नहीं है। इसके अलावा मछली लहसुन और मिर्च मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है जो आम के साथ मिल कर एसिडिटी और जलन का कारण बन सकता है। ये गुर्दे के लिए हानिकारक होता है। ये दोनों को मिलाने से त्वचा रोग, पेट खराब होना और बाउल मूवमेंट में बदलाव हो सकता है। इसलिए इन दोनों चीजों से बचें।

4. आम खाने के बाद दही खा सकते हैं

Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत
Image Credit : pixabay

आम में हम दही मिला दें तो भले ही ये खाने में टेस्टी लगे भी पर शरीर के लिए ये दोनों का संयोजन सही नहीं है। असल में आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर में गर्मी और सर्दी पैदा कर सकता है, जिससे त्वचा की समस्याएं, शरीर में विषाक्त पदार्थ और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

5 आम खाने के बाद कॉफी पी सकते हैं

Health Tips: आम के साथ ये 5 फूड्स हैं सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन, बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत
source: pixabay

कॉफी और आम की पेयरिंग सुनने में भले ही अच्छी लगे पर ये गलत है। क्योंकि आम खाने के बाद कॉफी का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है। साथ ही ये दोनों मिल कर शरीर का ताप बढ़ा सकते हैं और कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए आपको इन तमाम चीजों के सेवन से बचना चाहिए और आम के साथ इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Low Carb Keto Rotis: वजन करना है कम तो डाइट में शामिल कर लें ये कीटो रोटियां, जानिए बनाने का तरीका

Tags

Share this story