गर्मी में जरूर पिएं ये Summer drink, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

 
गर्मी में जरूर पिएं ये Summer drink, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। इन पेय पदार्थों में लोग छाछ, लस्सी, नींबू पानी, शिकंजी आदि शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आपको शरीर में नमी बनाए रखने के अलावा ये पदार्थ कई फायदे भी पहुंचते हैं। नहीं तो चलिए बताते हैं ये Summer drink आपके शरीर में क्या क्या फायदे पहुंचाते हैं और वजन कम (summer drink for weight loss) करने में कैसे लाभदायक होते हैं-

Summer drink छाछ और नींबू पानी के फायदे

गर्मी में जरूर पिएं ये Summer drink, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
source: pexels
  • अगर आप वजन घटाना चाहती हैं तो आपका आप इन पेय पदार्थों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। लेकिन इस सही समय पर सेवन करना बहुत जरूरी होता है। बहुत से लोग नींबू पानी सुबह खाली पेट पीने लग जाते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है क्योंकि इसमें मौजूद एसिड बॉडी के लिए ठीक नहीं होते हैं।
  • बिना चीनी वाला ये Summer drink फैट बर्न करने में मदद करता है और आपके वजन कम करने के लक्ष्य को घटाने में मदद करता है इसलिए सोने से पहले गर्म नींबू पानी का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
गर्मी में जरूर पिएं ये Summer drink, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
source: wikimedia
  • छाछ के सेवन से झड़ते बालों की समस्या से राहत पा सकते है। इसका सेवन अगर आप लंच के समय करती हैं, तो ज्यादा फायदेमंद होगा। रात में छाछ का सेवन करने से बचें। अगर आप आर्थराइटिस के मरीज हैं तो नींबू पानी का सेवन बिल्कुल ना करें। इसमें मौजूद एसिड हड्डी के लिए हानिकारक हैं।
  • छाछ आपको गैस की समस्या से निजात दिलाता है। आप इसमें दालचीनी, हींग, भुना हुआ जीरा डालकर सेवन करें। आपको राहत जरूर मिलेगी। छाछ के सेवन से विटामिन डी की कमी नहीं होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- Khas Thandai Recipe: लू और गर्मी से रहना है दूर तो घर पर बनाएं खस की स्पेशल ठंडाई

Tags

Share this story