Harshil village: उत्तरकाशी की यह जगह कहलाती भारत का स्विट्जरलैंड, खूबसूरती ऐसी जिसे आपकी आंखें यकीन ना कर पाएं

 
Harshil village: उत्तरकाशी की यह जगह कहलाती भारत का स्विट्जरलैंड, खूबसूरती ऐसी जिसे आपकी आंखें यकीन ना कर पाएं

अगर आप चारधाम की यात्रा पर निकले हैं तो उत्तकाशी में एक ऐसी जगह है जहां आपको जरूर जाना चाहिए। हम बात कर रहे हैं हिमालय की तराई में बसें एक खूबसूरत और आकर्षित Harshil village की। अगर आपको पहाड़ो की खूबसूरती देखनी, प्रकृति का असली रंग देखना है तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की हवाओं में एक अलग सा नशा है। जानते हैं इस जगह के बारें में

कहां है Harshil village?

उत्तराखण्ड के गढ़वाल के उत्तरकाशी जिलें में स्थित Harshil village बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां से गंगोत्री 21 किलोमीटर दूर है, जो कि हिन्दुए का प्रमुख स्थलों में से एक है। यहां से गंगोत्री का रास्ता बेहद ही खूबसूरत है।

Harshil village: उत्तरकाशी की यह जगह कहलाती भारत का स्विट्जरलैंड, खूबसूरती ऐसी जिसे आपकी आंखें यकीन ना कर पाएं
source: instagram

Harshil village कैसे जाएं

हर्षिल जाने के लिए अप्रैल से जून का महीना या फिर सितंबर से नवंबर का महीना आच्छा है। यहां जाने के लिए आप ऋषिकेश से उत्तरकाशी और फिर वहां से हर्शिल और गंगोत्री की तरफ। उत्तरकाशी से लोकल गाड़िया आराम से मिल जाती हैं।

WhatsApp Group Join Now

Harshil village की खासियत

हर्षिल में आपको निर्झर झरने, हिमाच्छादित पर्वत, कई किलोमीटर तक फैले देवदार और चिनार के घने जंगल और उसकी नीचे बहती भगीरथी की अविराल धारा देखने को मिलेगी। यहां आपको वो किताबों में बना पहाड़, पानी और आसमान के सुंदर रंग हकीकत में देखने को मिलेंगे। यहां के सेब भी खूब मशहूर है। जिनका अलग ही स्वाद होता है।

Harshil village घूमने की जगह

यूं तो ये एक छोटा सा गांव है लेकिन इसके आसपास में घूमने की बहुत सी जगह हैं। आप यहां गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। ये हर्षिल से 30 किमी की दूरी पर है। इस जगह को अल्पाइन के पाड़ों, संकरी घाटियों की वजह से जाना जाता है। हर्षिल से 21 किलोमीटर दूर गंगोत्री धाम है। चारों धामों में से एक गंगोत्री धाम पर गंगा जी का एक मंदिर भी है। इसके अलावा भी हर्षिल में घूमने लायक खूब जगह हैं। जैसे मुखवास ग्राम, सत्तल याना सात झीलों का समूह, गंगनानी और धराली गंगोत्री।

यह भी पढ़ें- Broccoli Fried Rice: डिनर पर बना लें ब्रोकली फ्राइड राइस, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये है परफेक्ट रेसिपी

Tags

Share this story