World Milk Day 2022: भूलकर भी इन चीजों के साथ ना पिएं दूध, वरना पछताना पड़ जाएगा

 
World Milk Day 2022: भूलकर भी इन चीजों के साथ ना पिएं दूध, वरना पछताना पड़ जाएगा

1 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day 2022) मनाया जाता है। दूध के गुण तो हम सभी को पता होते हैं। दूध पोषक तत्वों का खजाना होता है और यह सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। दूध के फायदों के प्रति जागरूक रखने के उद्देश्य से वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है।

दूध कैल्शि‍यम का स्त्रोत होने के साथ ही शरीर और दिमाग के लिए अमृत के समान हैं। दूध पीना जरूरी तो है लेकिन दूध पीते वक्त कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में जानते है दूध के साथ ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

World Milk Day 2022

World Milk Day 2022: भूलकर भी इन चीजों के साथ ना पिएं दूध, वरना पछताना पड़ जाएगा
Image credits: Pexels

कई लोग दूध के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं और हेल्दी स्नैक्स बनाने के चक्कर में हानिकारक कॉम्बिनेशन को मिलाते है। दूध की तासीर ठंडी होती है। अगर इसे किसी गर्मी चीज के साथ मिलाया जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानें ये Health Tips-

WhatsApp Group Join Now

दूध के साथ दही

दूध और दही को साथ मे नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से गैस, पेट में दर्द आदि की समस्या होती है।

दूध के साथ मीट

कई लोग मीट खाने के बाद रात में दूध का सेवन करते हैं। इन दोनों चीजों में प्रोटीन को खाने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार दोनों चीजे खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

World Milk Day 2022: भूलकर भी इन चीजों के साथ ना पिएं दूध, वरना पछताना पड़ जाएगा
source: pixabay

दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन

दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन करना हानिकारक होता है। संतरा, नींबू, अनानास आदि का सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक होता है। खट्टे फलों में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है जो सेहत के लिए हानिकाराक होता है। इन चीजों को साथ में खाने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Skin Care: घर पर बची हुई ब्रेड से बना लें ये आसान स्क्रब, डेड स्किन का नहीं बचेगा नामोनिशान

Tags

Share this story