Diwali 2022: दिवाली पर सजावट के दौरान करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, माता लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

 
Diwali 2022: दिवाली पर सजावट के दौरान करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, माता लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

Diwali 2022: इस वर्ष दीपावली का पर्व बेहद नजदीक आ चुका है. हर वर्ष दीपावली का पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या की तिथि को मनाया जाता है.इस वर्ष यह तिथि 24 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष में मनाई जाएगी. इस तिथि पर भारत के समस्त घरों में दीपक जलाकर दीपावली की खुशियों से जीवन को रोशन किया जाएगा.

दीपावली हिंदुओं का एक ऐसा त्योहार है जिसमें घरों को कुछ दिनों पहले से ही सजाना जाना शुरु हो जाता है. इस पर्व पर कुछ समय पहले से ही घर की साफ-सफाई कर ली जाती है और इसके बाद पूरे घर में जगमगाती लाइट और दिए आदि जलाए जाते हैं.

लेकिन दीपावली की सजावट में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 5 चीजों का प्रयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. दीपावली की सजावट में इन चीजों का प्रयोग करने से आपके घर की सजावट सुंदर ही नहीं बल्कि सकारात्मक भी बनी रहेगी.

WhatsApp Group Join Now
Diwali 2022: दिवाली पर सजावट के दौरान करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, माता लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा
Imagecredit:- thevocalnewshindi

मुख्य द्वार पर तोरण/ बंधनवार

दिवाली की सजावट में घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाने से घर की सजावट और मनोरम हो जाती है. यदि आप दीपावली की सजावट में घर के दीवारों पर तोरण या बंधनवार लगाते हैं. तो इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं. तोरण बनाने में आप आम के पत्ते और गेंदे के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं.

शुभ लाभ और स्वास्तिक का प्रतीक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का चिन्ह बेहद शुभ माना जाता है. स्वास्तिक गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष प्रतीक होता है. दिवाली के शुभ अवसर पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है. ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से शुभ और लाभ व स्वास्तिक बनाकर आप दीपावली की सजावट को पूर्ण अवश्य कीजिए.

Diwali 2022: दिवाली पर सजावट के दौरान करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, माता लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा
Image Credit:- thevocalnewshindi

माता लक्ष्मी के चरण चिन्हों के स्टीकर

दीपावली का पर्व 5 दिन का पर्व होता है. जिसमें प्रथम दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आगमन करती हैं. ऐसे में आप अपने घर के आंगन में माता लक्ष्मी के पद चिन्हों के स्टीकर लगाकर घर की शोभा दुगुना कर सकते हैं.

रंगोली के रंगों की सजावट

हिंदू धर्म के पर्व पर रंगोली से आंगन सजाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. रंगोली की सजावट से ही घर की सजावट की शोभा बढ़ जाती है. इस प्रकार दिवाली की शुभ घड़ी में आप अपने घर के आंगन में रंगों से प्यारी रंगोली अवश्य सजाएं.

ये भी पढ़ें:- दिवाली के दिन फेंगुशई के इन नियमों के अनुसार करें घर की सजावट, देवी लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

तुलसी का पौधा है विष्णु प्रिय

तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इस पौधे को कार्तिक के महीने में घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. यदि आज धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा घर में लाकर लगाते हैं तो आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन अवश्य होगा. साथ ही आपके घर पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहेगी.

Tags

Share this story