comscore
Sunday, April 2, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलHoli 2023: इस बार होली की तारीख को लेकर मन में है दुविधा, तो जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त…

Holi 2023: इस बार होली की तारीख को लेकर मन में है दुविधा, तो जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त…

Published Date:

Holi 2023: हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने की पूर्णमासी को होली का त्योहार मनाया जाता है. होली वाले सभी लोग एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली वाले दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद को अग्नि में भस्म होने से बचाया था, जबकि होली वाले दिन ही ब्रज में भगवान श्री कृष्ण ने अपनी गोपियों और राधा जी के साथ होली खेली थी, तभी से होली का पर्व बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली वाले दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं.

Holi 2023
Image credit:- thevocalnewshindi

ऐसे में यदि इस बार आप भी होली की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर दुविधा में हैं, इसके साथ ही आपको होलिका दहन और रंगों की होली किस दिन खेली जानी है? उसको लेकर तारीख और समय की जानकारी नहीं है, तो हमारे आज के इस लेख में हम आपकी इसी दुविधा का हल देंगे. तो चलिए जानते हैं….

होली कब है? होलिका दहन का सही समय

पूर्णिमा तिथि: 6 मार्च 2023

शुभ मुहूर्त: शाम 06:17 मिनट पर आरंभ
होकर 7 मार्च 2023 06:09 मिनट तक

Holi
Imagecredit:- Pixabay

होलिका दहन: 7 मार्च 2023

शुभ मुहूर्त: शाम 6:24 मिनट से शुरू होकर रात 8:51 मिनट तक

रंग की होली: 8 मार्च को रंगों की होली

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है, किसी भी काम की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त का देखा जाना बेहद आवश्यक है. कहा जाता है बिना शुभ मुहूर्त देखें किसी भी काम का फल व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता.

ये भी पढ़ें:- होली के दिन किस देवी-देवता को चढ़ाएं कौन-सा रंग? 

ऐसे में होली के अवसर पर भी आपको बिना शुभ मुहूर्त और सही समय जाने किसी भी काम को अंजाम नहीं देना चाहिए, अन्यथा आपको उसका कोई फल प्राप्त नहीं होता.

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Motorola Edge 30: 200MP कैमरे वाले स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर

Motorola Edge 30: मोटोरोला अपने स्मार्टफोन में बढ़िया डिस्काउंट...

ISRO को मिली बड़ी सफलता, RLV LEX का हुआ सफल परीक्षण, जानें खूबी

ISRO को एक बड़ी सफलता मिली है. इसरो के...