comscore
Friday, March 31, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलHoli 2023: इन 5 कारणों से मनाया जाता है होली का त्योहार, अवश्य जानें

Holi 2023: इन 5 कारणों से मनाया जाता है होली का त्योहार, अवश्य जानें

Published Date:

Holi 2023: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली वाले दिन विशेष तौर पर हिंदू धर्म में होलिका माता की पूजा की जाती है और इस दिन सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को उनकी बुआ होलिका अग्नि में लेकर बैठ गई थी, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद तो बच गया लेकिन होलिका जलकर राख हो गई थी. तभी से हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर होली का पर्व मनाया जाता है, जोकि हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णमासी को मनाया जाता है.

Holi 2023
Image credit:- thevocalnewshindi

लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ अन्य कारण भी होली का पर्व मनाए जाने के पीछे मौजूद है. जिनके बारे में हम आपको आज इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं…

होली का पर्व क्यों मनाया जाता है?

1. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक होली के दिन से ही नई संवत शुरू होती है, जिस कारण होली का पर्व मनाया जाता है.

2. कहा जाता है कि होली वाले दिन ही भगवान विष्णु का अवतार नृसिंह अवतार प्रकट हुआ था. भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप जैसे राक्षस को मारकर भक्त प्रह्लाद को अपने दर्शन कराए थे, तभी से होली मनाई जाती है.

Holi 2023
Image credit:- thevocalnewshindi

3. होली वाले दिन ही कामदेव का पुनर्जन्म हुआ था, तभी से इस दिन को प्रेम के दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

4. भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन पूतना राक्षसी का वध किया था, जिस उपलक्ष्य में ब्रज वासियों ने रंग बिखेर कर खुशियां मनाई थी, तभी से होली आयोजित की जाती है.

ये भी पढ़ें:- क्या भगवान शिव की वजह से भी मनाया जाता है होली का पर्व? जानें रोचक कहानी

5. कहा जाता है इसी दिन माता सती को भगवान शिव ने अपने प्रेम के तौर पर चुना था, इसलिए काशी की होली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है.

6. भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली वाले दिन रंगों का प्रयोग किया था, जिस कारण होली को प्रेम और परस्पर सद्भावना का त्योहार माना गया है.

Anshika Johari
Anshika Joharihttps://hindi.thevocalnews.com/
अंशिका जौहरी The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि विशेषकर धर्म आधारित विषयों में है. अपने धार्मिक लेखन की शुरुआत उन्होंने Astrotalk और gurukul99 जैसी बेवसाइट्स के साथ की है. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से की है.
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Monalisa को छोटी स्कर्ट में देख Nirahua के दिल में मची खलबली, आप भी देखें यह पैसा वसूल वीडियो

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) और भोजपुरी किंग निरहुआ (Nirahua)...

Noida: कर्मचारियों के पीएफ का करोड़ों रुपए डकारने का आरोप, कंपनी मालिक गिरफ्तार

Noida: गौतमबुद्ध नगर की थाना फेस-2 पुलिस ने भविष्य...

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने हिंदी पुस्तकों के लेखकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा अपने...

IPL 2023 में डेब्यू कर सकते हैं ये 10 तूफानी खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च से धूम मचाने...