Sawan 2023: इस बार 30 नहीं बल्कि 59 दिन मनाया जाएगा सावन का पर्व, जानें ऐसा क्यों?

 
Sawan 2023: इस बार 30 नहीं बल्कि 59 दिन मनाया जाएगा सावन का पर्व, जानें ऐसा क्यों?

Sawan 2023: भगवान शिव के भक्तों को सावन का महीना बेहद रास आता है. इस महीने में शिव जी की कृपा पाने के लिए उनकी विशेष आराधना की जाती है, क्योंकि सावन शिव जी को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन के दिनों में भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं. साल 2023 में अधिक मास लगने जा रहा है, जिस वजह से सावन (Sawan 2023) का पर्व कुल 2 महीने तक मनाया जाएगा. इसके पीछे क्या कारण हैं, चलिए जानते हैं….

इस बार 2 महीने तक क्यों मनाए जा रहे हैं सावन (Sawan 2023)?

साल 2023 में महीनों की संख्या 13 रहेगी, ऐसे में सावन का महीना अधिक मास को लगेगा. जिस वजह से सावन के चार सोमवार की जगह इस बार 8 सोमवार पड़ेंगे, जिनकी शुरुआत 10 जुलाई से होने जा रही है. साल 2023 में सावन के दिनों में मणिकांचन योग बन रहा है, जोकि बेहद दुर्लभ माना गया है. ऐसे में सावन के दिनों में आप भगवान शिव की तन-मन-धन से भक्ति करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now

सावन के महीने में ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं, जिस वजह से सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास रहता है. सावन (Sawan 2023) के दिनों में कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है, इस दौरान भगवान शिव के भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और उनकी कृपा प्राप्त करते हैं.

सावन (Sawan 2023) का सोमवार कब-कब पड़ रहा है?

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई

सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई

सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त

सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त

सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त

सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

ये भी पढ़ें:- सावन में शिव जी को जरूर चढ़ाएं ये 8 फल, वरना अधूरी रह जाएगी भोलेनाथ से की गई आराधना

Tags

Share this story