वैज्ञानिकों के अनुसार खिसक रहा है हिमालय का गुरुत्वाकर्षण केंद्र, हो सकती है बड़ी अनहोनी

 
वैज्ञानिकों के अनुसार खिसक रहा है हिमालय का गुरुत्वाकर्षण केंद्र, हो सकती है बड़ी अनहोनी

हिमालय पर रिसर्च कर रहे भू वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयल पहाड़ों का गुरुत्वाकर्षण केंद्र अपनी जगह से खिसक रहा है, पहाड़ खोखले हो रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में पहाड़ों के खिसकने की घटनाएं बढ़ेंगी।

प्राकृतिक आपदा के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। कभी भूकंप, कभी ग्लेशियर खिसकने तो कभी भूस्खलन की घटनाएं यहां आए दिन सामने आती रहती हैं। केदारनाथ आपदा हो या फिर चमोली त्रासदी, इन घटनाओं ने वैज्ञानिकों की चेतावनी को मजबूती प्रदान की है।

अब वैज्ञानिकों ने पहाड़ों को लेकर एक और डराने वाला खुलासा किया है। भू वैज्ञानिकों का कहना है पहाड़ों का गुरुत्वाकर्षण केंद्र अपनी जगह से खिसकने लगा है। आबादी वाले पहाड़ खोखले भी होने लगे हैं। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में पहाड़ों के खिसकने की घटनाएं और बढ़ेंगी। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हिमाचल, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बसे पहाड़ी इलाकों और नेपाल, भूटान, तिब्बत जैसे देशों में भी ऐसी घटनाओं के बढ़ने की संभावना ज्यादा है।

WhatsApp Group Join Now
वैज्ञानिकों के अनुसार खिसक रहा है हिमालय का गुरुत्वाकर्षण केंद्र, हो सकती है बड़ी अनहोनी
Image credit: pixabay

जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व महानिदेशक डॉ. सोमनाथ चंदेल ने कहा कि पहाड़ों की टो कटिंग और ज्यादा बारिश से प्रदेश में हालात बिगड़ रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से पहाड़ों का पूरा गुरुत्वाकर्षण केंद्र डिस्टर्ब हो गया है।

जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व महानिदेशक डॉ. सोमनाथ चंदेल ने कहा कि पहाड़ों की टो कटिंग और ज्यादा बारिश से प्रदेश में हालात बिगड़ रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से पहाड़ों का पूरा गुरुत्वाकर्षण केंद्र डिस्टर्ब हो गया है। आगे पढ़िए

पहाड़ों की टो कटिंग और जबरदस्त तरीके से हो रहे निर्माण की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। पहाड़ तभी टिका रह सकता है, जब उसका गुरुत्वाकर्षण केंद्र स्थिर हो। पहाड़ों पर बेवजह बोझ और तोड़फोड़ से पहाड़ को स्थिर रखने वाला गुरुत्वाकर्षण केंद्र अपनी जगह छोड़ देता है जिसकी वजह से पहाड़ खिसकने लगते हैं और लैंडस्लाइड की घटनाएं होती हैं। उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन और पहाड़ों के खिसकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पहाड़ों के खिसकने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे लोगों की जान जा रही है, पहाड़ी इलाकों में आवागमन भी ठप हो गया हो गया है। डॉ. चंदेल ने इसे लेकर एक शोध किया है। उन्होंने अपनी इस रिपोर्ट को पहाड़ी राज्यों को भी सौंपा था। साथ ही कहा था कि पहाड़ी राज्यों में पहाड़ों की कटिंग में बैलेंस का पूरा ध्यान रखा जाए। वो कहते हैं कि पहाड़ पर अधिक बारिश होने की वजह से लैंड स्लाइडिंग होना सामान्य बात है, लेकिन जब यह घटनाएं किसी मानव निर्मित निर्माण के साथ होती हैं तो इस पर चिंता करने की आवश्यकता बढ़ जाती है। हमें इस ओर ध्यान देना होगा, ऐसा न किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: जानिये जलवायु परिवर्तन कैसे बदल रहा है भारतीय मानसून, आखिर कितना खतरनाक है मानसूनी परिवर्तन!

Tags

Share this story