Cricket update: BCCI अध्यक्ष ने बताया विराट कोहली ने कब लिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला, राहुल द्रविड़ का कोच बनना अभी तय नही

 
Cricket update: BCCI अध्यक्ष ने बताया विराट कोहली ने कब लिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला, राहुल द्रविड़ का कोच बनना अभी तय नही

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने कब कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। सौरव गांगुली ने यह भी बताया की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का हेड कोच बनना अभी कन्फर्म नही है। गांगुली ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए विराट कोहली के कब कप्तानी छोड़ने के मुद्दे पर जवाब दिया।

आजतक से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा की विराट कोहली का कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका खुद का था। इस पर बोर्ड ने उन पर कोई दबाव नहीं डाला था। गांगुली ने आगे आगे बताया की “मै इस फैसले से हैरान था। विराट ने शायद इंग्लैंड के खिलाफ सिरीज के बाद यह निर्णय लिया।

WhatsApp Group Join Now

सौरव गांगुली ने बताया की हमने ना तो विराट कोहली से उनके इस्तीफे को लेकर कोई बात करी और ना ही उन पर किसी तरह का दबाव डाला। दादा ने कहा मै खुद एक खिलाड़ी रहा हूँ और इस तरह की बात मै कभी नही करूँगा। अब बहुत क्रिकेट खेला जाता है और इतने लंबे समय तक तीनो प्रारूपो में कप्तानी आसान नहीं। मै भी पाँच साल कप्तान रहा हूँ।

Cricket update: BCCI अध्यक्ष ने बताया विराट कोहली ने कब लिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला, राहुल द्रविड़ का कोच बनना अभी तय नही
image credit: twitter

बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा कि,कप्तानी के साथ काफी नाम,शोहरत और सम्मान मिलता है। लेकिन खिलाड़ी भी मानसिक और शारीरिक रूप से थकते हैं। यह बात गांगुली, धोनी या विराट की नहीं है। भविष्य के कप्तानों को भी दबाव महसूस होगा। यह आसान काम नहीं है।

सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाने पर कहा कि, अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। प्रक्रिया चल रही है और हमारी बात हुई है। उन्होंने कुछ समय मांगा है पहले भी हम उनसे बात कर चुके हैं इस बारे में। अभी वे एनसीए के कोच हैं और मैं मानता हूं की एनसीए भारतीय क्रिकेट का एक अहम भाग है।

यह भी पढ़े: खुले रोड पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने स्थानीय लोगों ने लगाए “जय श्री राम” के नारे, स्वरा भास्कर बोली शर्मिंदा हूँ हिंदू होने पर


यह भी देखे:

https://youtu.be/HrUAIDc9d5k

Tags

Share this story