धोनी करते हैं साक्षी पर ग़ुस्सा ? अनुष्का और धनश्री ने खोले भारतीय खिलाड़ियों के राज़

 
धोनी करते हैं साक्षी पर ग़ुस्सा ? अनुष्का और धनश्री ने खोले भारतीय खिलाड़ियों के राज़

फ़ील्ड से फ़ैमिली तक के मुद्दे आज हम क्रिकेट के प्रेमियों के साथ साझा करने जा रहे हैं।आज का यह टॉपिक बेहद खास होने वाला हैं, तो आपका समय ख़राब ना करते हुए। आपको बताते हैं की सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से ज़्यादा उनकी पत्नीया ऐक्टिव रहती हैं। इसलिए अब खिलाड़ियों की निजी ज़िंदगी के बारे में भी उनके फ़ैन्स को पता चल जाता हैं। भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियाँ बटोरती रहती हैं।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का भी नाम इसमें शामिल हैं।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमें युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, एमएस धोनी और युवराज सिंह की पत्नी नजर आ रही हैं। लेकिन आपको बता दे की यह एक स्पूफ वीडियो हैं लेकिन इसमें क्रिकेटर्स की पत्नियों के रियल वीडियोज का इस्तेमाल किया गया हैं। इस वीडियो को दरअसल WiZLO (यूट्यूबर) द्वारा एडिट किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

इसमें क्रिकेटर्स की पत्नियों के रियल वीडियोज के कुछ पार्ट्स उठाए गए हैं और यूट्यूबर ने इसे अपने हिसाब से सवाल बनाकर इसे एडिट कर अपलोड कर दिया हैं। इसलिए हम इसे स्पूफ वीडियो कहे रहे हैं,ताकि किसी भी तरह की निजता का हनन ना हो। इस वीडियो में साक्षी सिंह धोनी, अनुष्का शर्मा और धनश्री वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का नेटवर्क कनेक्शन खराब रहता हैं। साक्षी सिंह धोनी से जब पूछा जाता है कि क्या धोनी को घर पर किसी बात पर गुस्सा आता है या वहां भी वह कैप्टन कूल की तरह रहते हैं।

धोनी करते हैं साक्षी पर ग़ुस्सा ? अनुष्का और धनश्री ने खोले भारतीय खिलाड़ियों के राज़
Source- Bollywoodshaadis

जवाब में साक्षी कहती हैं कि,’उन्हें सिर्फ मुझपे गुस्सा आता है। मैं ही सिर्फ उन्हें गुस्सा दिला सकती हूं। मेरे अलावा वह कभी किसी चीज पर गुस्सा नहीं होते हैं। मुझपर होना भी चाहिए क्योंकि मैं उनकी सबसे करीबी भी हूं।’ दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी इस वीडियो में खूब बातचीत की। वह किशोर कुमार का फेमस गाना नीले-नीले अंबर भी गाती नजर आईं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि चहल को उनका डांस पसंद है या गाना तो उन्होंने बताया कि,’चहल मेरे डांस को पसंद करते हैं क्योंकि मैं उन्हें डांस सिखाती भी हूं।’

इस वीडियो में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं जो बॉलीवुड को लेकर बाते करती नजर आती हैं। वह आलिया भट्ट की एक्टिंग को पसंद करने की बात बताती हैं। वह कहती हैं कि, आलिया काफी नेचुरल अभिनेत्री हैं और इसलिए मैं उन्हें स्क्रीन पर देखना भी पसंद करती हूं। साथ ही मोहित चौहान और अरिजित सिंह को अपना पसंदीदा गायक भी बताती हैं।

https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1477925694847930370?s=20

आपको बताते चले कि युजवेंद्र चहल शादी के पहले धनश्री वर्मा के डांस क्लास में हिस्सा लेते थे। वहीं से लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी टीचर धनश्री से प्यार हो गया था और दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। इस वीडियो में जो बातचीत दिखाई गई है वह रियल नहीं है लेकिन सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों के वीडियो और उनके शब्द रियल हैं।

यह भी पढ़े: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा खत्म, ICC की वनडे टीम से भी भारतीय खिलाड़ी ऑल-आउट

यह भी देखें:

https://youtu.be/Gs_dqp6SJ0I

Tags

Share this story