IND vs SL: श्रीलंका को तीसरे मैच में हराते ही Rohit Sharma ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड

 
IND vs SL: श्रीलंका को तीसरे मैच में हराते ही Rohit Sharma ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया इस समय अपने बेहतरीन फ़ॉर्म में चल रही हैं। सीमित ओवरों के इस खेल में कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहले वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया। फिर अब श्रीलंका को टी-20 शृंखला को हरा कर उसको क्लीन स्वीप कर दिया हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका से तीसरा और आखिरी टी20 जीत लिया हैं।

भारतीय टीम ने ये मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। Rohit Sharma जब से सभी फ़ॉर्मैट की कप्तानी सम्भाली हैं, तब से श्रीलंका ऐसी तीसरी टीम है। जिसका क्लीन स्वीप भारतीय टीम द्वारा किया गया हैं। इससे पहले वेस्ट इंडीज़ की क्रिकेट टीम और उससे पहले न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम भी भारतीय जमीन पर रोहित शर्मा की कप्तानी में ऐसी हार झेल चुकी हैं।

WhatsApp Group Join Now
IND vs SL: श्रीलंका को तीसरे मैच में हराते ही Rohit Sharma ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड
Credit - Twitter

कप्तान रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के नाम दर्ज उस भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिसका कनेक्शन सिर्फ श्रीलंका टीम से है। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेला गया तीसरा और अंतिम टी20 जीतने के लिए श्रीलंका ने 147 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने उस लक्ष्य को 19 गेंद बाक़ी रहते ही हासिल कर लिया था।

धर्मशाला में खेले तीसरे टी20 में भारत को मिली जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका पर यह 7वीं जीत थी, जो कि अब एक नया रिकॉर्ड बन गया हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सर्वाधिक 6 T-20 जीत का श्रीलंका की क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल और केवल एमएस धोनी के नाम दर्ज था। जो अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया हैं।

यह भी पढ़े: मयंक अग्रवाल बने Punjab Kings के नए कप्तान, इस सीनियर खिलाड़ी के ऊपर मिली तरजीह

यह भी देखें:

https://youtu.be/5lLhrndP8Xc

Tags

Share this story