भारतीय टीम हैं सही हाथों में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का दावा 

 

भारतीय टीम ने लगातार क्रिकेट में उच्चतम स्थान हासिल किया हैं, टीम इंडिया का ग्राफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। भारतीय टीम आए दिन तमाम टूर्नामेंटस भारत की झोली में डाल रही हैं, आईसीसी का ऐसा कोई इवेंट नही जो टीम इंडिया ने नही जीता हो। आज क्रिकेट के इतने दर्शक है की आईसीसी हज़ारों करोड़ों कमाता हैं। इसके पीछे भारतीय खिलाड़ियों की खून पसीने की मेहनत हैं।

वेस्टइंडीज टीम को दो-दो बार टी20 विश्व कप जिता चुके पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा की कप्तानी में अच्छे हाथों में गया हैं। डैरन सैमी का कहना है कि रोहित शर्मा उसी तरह के कप्तान हैं, जिस तरह के कप्तान एमएस धोनी हुआ करते थे और दोनों ही कप्तान अपने खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाना अच्छे से जानते हैं। पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा 6 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय और तीन टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ पूर्णकालिक भारत के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
भारतीय टीम हैं सही हाथों में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान का दावा 

बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटाने के बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। डेरेन सैमी ने ओमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट से इतर पीटीआई से बात करते हुए कहा, "विराट कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन से असाधारण रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह टीम को प्रभावित करेगा। रोहित शर्मा एक उत्कृष्ट कप्तान हैं (मुंबई इंडियंस के साथ), एक अच्छे लीडर रहे हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते हुए देखा हैं। वह उन कप्तानों में से हैं जिन्होंने एमएस धोनी, गौतम गंभीर की तरह मैच जीते हैं।"

उन्होंने कहा, "ये सभी लोग अपने साथियों से बेस्ट प्रदर्शन निकलवा सकते हैं। ये कप्तान आमतौर पर परिणाम प्राप्त करते हैं और ट्राफियां जीतते हैं। मैं भारतीय क्रिकेट को लेकर चिंतित नहीं हूं। यह अच्छे हाथ में है।" आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाए हैं, जबकि एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाया हैं। दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को गौतम गंभीर ने खिताब दिलाया हैं। यही कारण है कि डैरेन सैमी ने रोहित शर्मा, एमएस धोनी और गौतम गंभीर को एक ही वर्ग में रखा हैं।

यह भी पढ़े: Under-19 WC: भारत बनाम बांग्लादेश मुक़ाबले जाने किसने जीता टॉस ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/c6Fe3Oxg8Wo

Tags

Share this story