IPL 2022: लखनऊ की फ़्रेंचाइजी 7090 करोड़ में बिकी, जयपुर की कीमत लगी 502 करोड़

 
IPL 2022: लखनऊ की फ़्रेंचाइजी 7090 करोड़ में बिकी,  जयपुर की कीमत लगी 502 करोड़

आईपीएल 2022 के लिए फ़्रेंचाइजीयों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। दुबई में हुई नीलामी में आरपीएसजी ग़्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद की फ़्रेंचाइज़ी खरीद ली है। जिसमें आरपीएसजी ने 7090 करोड़ और सीवीसी ने 5625 करोड़ की बोली लगा कर मोहर लगा दी। आईपीएल में अब तक सिर्फ 8 टीमें हुआ करती थी। अब इनकी संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई है।

आईपीएल 2022 में अब अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें मैदान पर अपना दमखम दिखाएगी। अगले साल आईपीएल के 15 वे सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में अब कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और दुनियाभर के खिलाड़ियों की बोली लगाएँगी। इससे देश और विदेशों के आने वाले खिलाड़ीयों को अपना टैलेंट दिखाने का मंच मिलेगा। बीसीसीआई ने इस बार नई टीमों की खरीद के लिए 2000 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया था।

WhatsApp Group Join Now

जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड 3500 से 4000 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रहा था लेकिन सोमवार को उसे अनुमान से अधिक की बोलियां मिली। आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस बार मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक समेत दुनियाभर से कई नामी हस्तियों ने भी टीम खरीदने की इच्छा जताई थी। अब जब दो नई टीमों के नाम और उनके द्वारा लगाई गई बोली का एलान हो गया है।

IPL 2022: लखनऊ की फ़्रेंचाइजी 7090 करोड़ में बिकी,  जयपुर की कीमत लगी 502 करोड़
Source-IPL/Twitter

आईपीएल की बाकी टीमों की ब्रांड वैल्यू और उनकी उस समय की कीमत। बैंगलोर की फ्रेंचाइजी को विजय माल्या के यूनाइटेड स्पिरिट ग्रुप ने करीब 837 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि अब भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित माल्या इस टीम के मालिक नहीं हैं। चेन्नई की फ्रेंचाइजी को इंडिया सीमेंट्स ने 682 करोड़ रुपये में अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी इस फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं, जिसे दो साल के लिए लीग से बैन भी किया जा चुका है।दिल्ली की फ्रेंचाइजी जीएमआर ग्रुप ने 630 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। हैदराबाद के लिए डेक्कन क्रॉनिकल ने 802 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और टीम को खरीदा था। जयपुर के लिए इमर्जिंग मीडिया ने 502 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

कोलकाता की टीम के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने 563 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मोहाली यानी पंजाब की फ्रेंचाइजी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, व्यवसायी नेस वाडिया, करण पॉल और डाबर के मोहित बर्मन ने मिलकर 570 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और जीता था।पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 839 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

यह भी पढ़े: World Cup T-20: पाकिस्तान की जीत पर भारत में पाक परस्त लोगों ने जलाए पटाखे, सहवाग बोले- बैन है तो कहा से जले?

यह भी देखे:

https://youtu.be/pxayUFrQ4ko

Tags

Share this story