O MY God: भारतीय क्रिकेट टीम के इस शख्स का शव फंदे पर लटका मिला

 
O MY God: भारतीय क्रिकेट टीम के इस शख्स का शव फंदे पर लटका मिला

यूएई में चल रहे टी-20 वर्ल्डकप के दौरान एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस पर आईसीसी ने भी दुःख जताया है। अबुधाबी क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य पिच क्यूरेटर भारत के मोहन सिंह रविवार यानी 7 नवंबर 2021 को अफगानिस्थान और न्यूज़ीलैंड बीच T-20 wc कप मैच से कुछ घंटे पहले अपने कमरे में मृत मिले। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है।

लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। यूएई क्रिकेट के सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के 45 साल के मोहन सिंह अवसादग्रस्त थे। न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के मैच से पहले उन्होंने पिच का मुआयना किया। बाद में उन्हें उनके कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। अबुधाबी क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं जो जल्द ही अबुधाबी पहुंचेंगे।

WhatsApp Group Join Now

अबुधाबी क्रिकेट के बयान में कहा गया है, ‘हमें बहुत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि मुख्य क्यूरेटर मोहन सिंह का आज निधन हो गया है। मोहन 15 वर्षों से अबुधाबी क्रिकेट के साथ थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस आयोजन स्थल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बयान के मुताबिक, ‘मोहन के परिवार और हमारे मैदानकर्मियों की सहमति से आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच रविवार को अबुधाबी में तय कार्यक्रम के मुताबिक हुआ।’

O MY God: भारतीय क्रिकेट टीम के इस शख्स का शव फंदे पर लटका मिला
Source-Abu Dhabi Cricket/Twitter

बयान में कहा गया है, ‘मोहन को श्रद्धांजलि और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों को आने वाले दिनों में सम्मानित किया जाएगा। हमारी संवेदनाएं मोहन के परिवार के साथ हैं। हम मीडिया से इस दुखद समय में उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं। यूएई क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि मोहन का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। विश्व कप आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘मोहन सिंह ने सुबह मैदान और पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने हमसे व्यवस्थाओं के बारे में बात की और चले गए। जब वह तय समय पर मैदान पर नहीं पहुंचे तो लोग उनके कमरे में गए। वहां उन्हें छत से लटका पाया गया। उनकी मौत का कारण आत्महत्या हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला है कि वह 4 महीने से काफी अवसाद में थे। इसका कारण पता नहीं चला है। हमें जानकारी नहीं कि वह किसी डॉक्टर के संपर्क में थे या नहीं। सूत्र ने कहा, मैच से पहले आत्महत्या से उनकी मौत हुई या नहीं, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने पर ही चल सकता है। मोहन ने 2000 के दशक की शुरुआत में यूएई जाने से पहले मोहाली में बीसीसीआई के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह की देखरेख में काम किया था।

https://twitter.com/ICC/status/1457346245530472449?s=20

तक़रीबन 22 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले दलजीत, मोहन के निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘जब वह मेरे पास आया था तो बच्चे जैसा था। वह बहुत ही प्रतिभाशाली और मेहनती था। वह गढ़वाल का रहने वाला था। मैं उसे पारिवारिक व्यक्ति के रूप में भी याद कर रहा हूं। दलजीत ने कहा यूएई जाने के बाद, वह जब भी देश में आता था तो मुझसे मिलता था, लेकिन पिछले कुछ समय से हमारी मुलाकात नहीं हुई थी। वह बहुत जल्द चला गया। यह वास्तव में दुखद है।

यह भी पढ़े: हरियाणा के प्राइवेट स्कूल में भगवान राम का उड़ाया गया मजाक तो ओलंपिक मेडलिस्ट का फूटा ग़ुस्सा, मान्यता रद्द करने की करी माँग

यह भी देखे:

https://youtu.be/epTgvDsI8XY

Tags

Share this story