IPL 2022 Best Videos: ये हैं आईपीएल के सबसे यादगार लम्हें जिन्हें भूल नहीं पाएंगे आप, जरूर देखें मस्तीभरे बेस्ट वीडियो

 
IPL 2022 Best Videos: ये हैं आईपीएल के सबसे यादगार लम्हें जिन्हें भूल नहीं पाएंगे आप, जरूर देखें मस्तीभरे बेस्ट वीडियो

IPL 2022 यानि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 खत्म हो चुका है। इस साल की विजेता गुजरात टाइटंस और हार्दिक पांड्या ने अपने खेल से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस खबर में हम आपके लिए कुछ यादे लेकर आएं हैं जिसे देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। चाहे वो गब्बर यानि शिखर धवन की पिटाई हो, किंग कोहली का डांस हो या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर की शानदार स्पीच रही है। आइए IPL 2022 Best Videos से यादों को दोबारा ताजा करते हैं।

IPL 2022 Best Videos

फैन को कंधे पर उठा उठाकर ले गए जवान, हंस पड़े विराट

दरअसल एक एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान बेंगलुरु और लखनऊ की टीम आमने-सामने थीं। इसी दौरान एक फैन कोलकाता के मैदान में घुस आया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने उसे कंधे पर उठाकर ग्राउंड के बाहर ले गए। कोहली भी इस घटना को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

https://twitter.com/AwaaraHoon/status/1529730415975464961?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529730415975464961%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fipl-2022%2Fstory%2Fipl-2022-most-talked-about-videos-virat-kohli-dance-gautam-gambhir-anger-shikhar-dhawan-pitai-tspo-1473036-2022-05-30

विदेशी खिलाड़ियों ने 'फिर हेरा-फेरी' के गाने को किया रिक्रिएट

इस गाने को राजस्थान ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम, डेरेल मिचेल ने रिक्रिएट किया था। देखिए वीडियो...

WhatsApp Group Join Now

गब्बर की पिटाई

यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। दरअसल गब्बर यानि शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आप वीडियो का कैप्शन देखकर ही समझ जाएंगे की मामला क्या है।

गौतम गंभीर की स्पीच

यह वीडियो काफी वायरल हुआ था जहां गंभीर अपनी टीम के खिलाड़ियों को मोटिवेट करते नजर आए थे। गंभीर कम शब्दों में सटीक बात कहने के लिए जाने जाते हैं। आप खुद ही देखिए उन्होंने विडियों में क्या कहा था।

उमरान का टीम इंडिया में चयन

जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज उमरान मलिक का यह आईपीएल सीजन बेहद शानदार गया जिसके चलते उनका चयन टीम इंडिया में भी हुआ। 150 KMPH के रफ्तार से गेंद डालने वाले इस खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका चयन साउथ अफ्रीका खिलाफ हो रहे टी-20 मैच के लिए हुआ है।

गोल्डन डक पर हंसे किंग कोहली

इस सीजन में किंग कोहली तीन बार शून्य यानि गोल्डन डक का शिकार हुए। एक साक्षात्कार के दौरान कोहली इस पर हंसते दिखाई दिए हैं। आप भी देखिए पूरा मामला क्या है।

https://youtu.be/MRc8u7QF-8A

सैमसन ने किया स्पिन के जादूगर को याद

संजू सैमसन ने IPL के फाइनल मैच को स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले शेर्न वॉर्न को समर्पित किया। दरअसल वॉर्न की ही कप्तानी में राजस्थान ने IPL के पहले सीजन का खिताब 2008 में अपने नाम किया था। बता दें कि वॉर्न अब हमारे बीच नहीं रहे मार्च 2022 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

कोहली एंड कंपनी का डांस

यह वाकया है IPL के मैच नंबर 69 का जहां मुंबई और दिल्ली का मैच हो रहा था। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई पर निर्भर रहना था यानि अगर मुंबई की टीम दिल्ली की टीम को हरा देती तो आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाती और हुआ भी ऐसा इस मैच को आरसीबी के खिलाड़ियों और स्टाफ ने साथ में देखा था और मुंबई की जीत पर जश्न भी मनाया।

https://youtu.be/ucn1fIoIR_o

यह भी पढ़ें- Most Six And Fours: जोस बने चौके-छक्कों के बॉस, इनाम में ले उड़े इतनी रकम

Tags

Share this story