2023में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्डकप में ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं “टीम इंडिया” की कप्तानी  

 
2023में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्डकप में ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं “टीम इंडिया” की कप्तानी  

2023 में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्डकप में ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं “टीम इंडिया” की कप्तानी| बीसीसीआई एक लम्बी रेस के घोड़े के तौर पर काम कर रहा हैं, ऐसे में क्रिकेट के पंडितों ने भी साल 2023 में होने वाले वनड़े विश्वकप की परिकल्पना शुरू कर दी हैं।कप्तान रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह टी20 और वनडे क्रिकेट का नया कप्तान बना दिया गया हैं। बीसीसीआई ने साल 2023 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले टी20 और वनडे फॉर्मेट का एक ही कप्तान की चाहत दिखाई हैं।

ऐसे में बीसीसीआई ने टी20 फॉर्मेट के बाद विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से भी हटा दिया था। रोहित शर्मा भले ही वनडे और टी20 के कप्तान बन गए हैं, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए, यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की उनका टीम इंडिया में ज्यादा दिन राज नहीं चलने वाला हैं। कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल 34 साल के हैं और भारतीय क्रिकेटर्स में 3 ऐसे धुरंधर क्रिकेटर्स हैं, जो रोहित शर्मा से वनडे और टी20 की कप्तानी छीन सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

ऋषभ पंत बेशक उम्र और इक्स्पिरीयन्स के तौर पर टीम इंडिया में छोटे हैं लेकिन वह मेन इन ब्लू के अगले कप्तान बन सकते हैं।पिछले कुछ महीनों में ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि उनकी तीनों फॉर्मेट में अब जगह पक्की हो चुकी हैं। क्रिकेट के विशेषज्ञों की माने तो पंत आने वाले समय में पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी अच्छी विकेटकिपिंग कर सकते हैं। ऋषभ पंत के पास एक स्मार्ट दिमाग है, ऋषभ पंत में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार काम किया है।

2023में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्डकप में ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं “टीम इंडिया” की कप्तानी  
Rishabh Pant funny

शुभमन गिल ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उस दौरे पर शुभमन गिल ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज पैट कमिंस का अच्छी तरह सामना किया था और भारतीय टीम की सीरीज जीतने में अहम भूमिका भी निभाई थी। शुभमन गिल ने साल 2019 की देवधर ट्रॉफी में कप्तानी की थी। इंडिया सी की कप्तानी करते हुए गिल ने पहले ही मैच में 143 रनों की शानदार शतकीय पारी ठोकी थी। इसके बाद इंडिया सी की टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर भी तय किया था। संभवतः है कि शुभमन गिल 2023 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

2023में होने वाले एक दिवसीय वर्ल्डकप में ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं “टीम इंडिया” की कप्तानी  
image credits: Twitter

इस सूची में अंतिम नाम मुंबई के 27 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का हैं। अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2017 में कर दी थी। कप्तानी की बात करें तो आईपीएल 2018 में अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनकी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। इस लिहाज से ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वो विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं।

यह भी पढ़े: विराट कोहली के पक्ष में आया टीम इंडिया का यह खिलाड़ी, आलोचकों को सुनाई खरी-खरी 

यह भी देखें:

https://youtu.be/c6Fe3Oxg8Wo

Tags

Share this story