पाकिस्तान को इस देश ने दिया फाइटर प्लेन, पाक सांसद बोले राफ़ेल बेहतर

 
पाकिस्तान को इस देश ने दिया फाइटर प्लेन, पाक सांसद बोले राफ़ेल बेहतर

पाकिस्तान पूरी दुनिया से अलग- थलग पड़ा हैं, अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करने के बजाय वह अब भी भारत के युद्ध लड़ने के सपने देख रहा हैं। पाकिस्तान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय देश चीन हैं, चीन हर वक्त मुनाफ़े की सोचता हैं। इस बार भी उसने पाकिस्तान से फ़ाइटर जेट की डील करी हैं, जिसमें वह अच्छा खासा मुनाफा कमाने जा रहा हैं। पाकिस्तान ने इस बार भारत से लड़ने का अनोखा तरीका अपनाया हैं।

पाक ने भारत के राफेल को टक्कर देने के लिए चीन से j-10c नामक लड़ाकू विमान ख़रीदे हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार के मंत्री शेख रशीद ने जानकारी देते हुए कहा था कि अगले साल यानी 2022 के मार्च महीने तक 25 चीनी लड़ाकू विमान पाकिस्तानी सुरक्षा बेड़े में शामिल होंगे। हालांकि पाकिस्तानी सांसद ने जे- 10सी के मुकाबले राफेल को ही बेहतर बताया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जे-10 कई भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान हैं।

WhatsApp Group Join Now

इसे चेंगडु विमान उद्योग द्वारा विकसित किया गया है। नाटो ने इसका नाम फायरबर्ड रखा हुआ हैं। जे-10 को पहली बार सिंगल सीटर जेट के साथ साल 1998 में उड़ाया गया था। जे-10 सी “जे-10” का सबसे नवीनतम संस्करण हैं और इसे 2018 में चीनी सेना के बेड़े में शामिल किया गया था। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार J-10 एक सिंगल इंजन और बेहद हल्का लड़ाकू विमान हैं, जो हर मौसम में काम करने में सक्षम हैं।

पाकिस्तान को इस देश ने दिया फाइटर प्लेन, पाक सांसद बोले राफ़ेल बेहतर
Source- India TV News

इस विमान में एक बड़ा डेल्टा विंग होता हैं और इसमें दो कैनार्ड होते हैं जो अतिरिक्त स्थिरता या नियंत्रण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। यह कॉकपिट के पीछे होता हैं, इसमें रूस निर्मित मिग-29 और यूएस निर्मित एफ-16 के बराबर पेलोड होता हैं। जे-10 सी में चीन द्वारा निर्मित ताइहांग इंजन लगाया गया हैं। लेकिन इसके विपरीत पाकिस्तानी सांसद डॉ अफनान उल्लाह खान ने जे-10 सी ख़रीदे जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा है कि यह फ्रांसीसी डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाए गए राफेल जेट के बराबर नहीं टिक सकेगा। पाकिस्तानी सांसद डॉ अफनान उल्लाह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं J-10C को खरीदने के पीछे के तर्क को नहीं समझता। हमारे पास पहले से ही फाइटर F-16 है जो उसी की तरह का है। मुझे नहीं लगता कि जे-10 सी राफेल जितना अच्छा है। आपको बता दें कि भारत ने फ्रांस से 36 विमान राफेल खरीदने का सौदा किया हैं।

https://twitter.com/afnanullahkh/status/1471784257869815811?s=20

राफ़ेल लड़ाकू विमान स्टार्ट होते ही कुछ ही देर में काफी ऊंचाई तक पहुंच सकता हैं। राफेल का रेट ऑफ क्लाइंब 300 मीटर प्रति सेकंड हैं, यानी राफेल एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर जा सकता हैं।राफेल लड़ाकू विमान का कॉम्बैट रेडियस 3700 किलोमीटर है, साथ ही ये दो इंजन वाला विमान है। इसके अलावा इसमें तीन तरह की मिसाइल भी लगाई जा सकती हैं। राफ़ेल के आने से भारतीय सेना का सुरक्षा बेड़ा अब और भी मजबूत हो गया हैं, दुश्मनों पर क़हर बन कर टूट पड़ेगी।

यह भी पढ़े: क्या ओमिक्रॉन के साथ चलेंगे चुनाव? जानिए इस पर चुनाव आयोग का कहना

यह भी देखें:

https://youtu.be/r_dsghwY8wA

Tags

Share this story