केजरीवाल बोले “ मैं काला हूँ तो क्या हुआ, दिल वाला हूँ , जानिए क्या हैं माजरा?

 
केजरीवाल बोले “ मैं काला हूँ तो क्या हुआ, दिल वाला हूँ , जानिए क्या हैं माजरा?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अकेले ऐसे सफलतम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जीवन का पहला चुनाव लड़ा और सीधा देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। जिसके बाद केजरीवाल ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा, मोदी लहर में भी केजरीवाल दिल्ली में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए। केजरीवाल की मुख्य पहचान फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री बस यात्रा(केवल महिलाओं) फ्री बिजली बिल इत्यादि हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।


जिसमें केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी फ्री-फ्री वाली स्कीम चलाई हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा- मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम “एक हज़ार रुपए प्रति माह देंगे। इसपर पंजाब के नए-नवेले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी- सीधी बातें करता है। पंजाब सीएम के इस आरोप का पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा की “मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूँ” , मेरी नीयत साफ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी बात रास नहीं आई।

कुछ लोगों ने दिल्ली को लेकर उनसे तीखे सवाल किए।शिव मिश्रा ने पूछा- दिल्ली में महिलाएं नहीं हैं क्या?मोहम्मद केजरीवाल डिसूजा जी। प्रसन्ना ने कहा- कृपया दिलवाला अपनी पार्टी के पैसों से बनिये और फ्रीबाइज लुटाइए। सरकारी पैसों यानि हम जनता के पैसों से न बनें। एक यूजर ने कहा कि आप ऐलान के अलावा करते क्या हो तो एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा कि आज तक के भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा झूठा इंसान। वीरेश शर्मा ने कहा- पहले यही योजना दिल्ली में लागू करके दिखाओ उसके बाद पंजाब में लागू करना पंजाब की महिलाएं महिलाएं हैं!

केजरीवाल बोले “ मैं काला हूँ तो क्या हुआ, दिल वाला हूँ , जानिए क्या हैं माजरा?
Source-THE INDIAN EXPRESS

दिल्ली की महिलाएं क्या महिलाएं नहीं है। एक और का कहना था कि चुनाव आते ही केजरीवाल को फ्री वायदे याद आने लगते हैं। अभी दिल्ली की अदालत में तब मुंह छिपाते फिर रहे थे जब कोर्ट उनसे लोगों के मकान का किराया देने को कह रही थी। लॉकडाउन में झूठ बोल दिया कि किराया दिल्ली सरकार दे देगी। जब लोगों ने पैसा मांगा तो कहने लगा कि वो तो ऐसे ही बोल दिया था। अबतक मुँह छिपाते फिर रहे हैं।
मनोज प्रजापति का कहना था पंजाब के लोगों से रिक्वेस्ट हैं की दिल्ली के इस घुंगरू सेठ की बातों में ना आए यह इंसान फ्री में सिर्फ़ दंगे दे सकता हैं, दिल्लीवासी फ्री दंगो के भुक्तभोगी हैं।

WhatsApp Group Join Now

अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी। उधर, कांग्रेस ने केजरीवाल पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाकर कहा कि वो महिलाओं को आलसी बना रहे हैं।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि – तुम हज़ारों, करोड़ों.अरबों रुपए डकार कर भी आलसी नहीं हुए तो हमारी महिलाएँ 1000 रु. लेकर आलसी कैसे हो जाएंगी? वैसे केजरीवाल राजनीति में आने से पहले कांग्रेस को लुटेरा कहते थे बाद में अपने बच्चों की कसम भी खाई की वो बीजेपी और कांग्रेस के साथ सरकार नहीं बनाएँगे, लेकिन इसके विपरीत केजरीवाल सबसे पहले कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव की साइकल पर सवार हुए जयंत चौधरी, RLD का कोर वोटर हुआ नाराज

यह भी देखे:

https://youtu.be/jsGiDCQLnvo

Tags

Share this story