Karaunda Benefits: मसूडों की दुर्गंध से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाता है करौंदा, फायदे जानकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे
इन दिनों गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा जूस और पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पेय पदार्थ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। करमर्द या करौंदा एक ऐसा ही फल होता है जो हमें गर्मियों के मौसम में मिलता है और इसको खाने के ढेरों फायदे हैं। यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है जिसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस है। करोंदा के फलों का उपयोग सब्जी और अचार बनाने में किया जाता है। आइए जानते हैं करौंदा और Karaunda Benefits के बारे में...
जानें Karaunda Benefits
करौंदा सफेद और हल्के गुलाबी रंग का होता है, पकने के बाद यह काला हो जाता है। यह फल खट्टा होता है इसका इस्तेमाल आप चटनी, जैम और जूस में कर सकते हैं। इसमें एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। Karaunda Benefits में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा करौंदा में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है। करौंदा खाने से दांतों को काफी फायदा मिलता है साथ ही इससे मसूड़े सही रहते हैं। सांसों की दुर्गंध को दूर करने में भी करौंदा सहायक होता है।
करौंदा को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसका सेवन करने कब्ज, गैस और एसीडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। करौंदा आपकी आंतों को भी स्वस्थ रखता है। यदि आपको लूज मोशन हो रहे हैं तो इसका सेवन करने से आपका दस्त रुक जाएगा। वजन कम करने में भी करौंदा सहायक है। इसे खाने के बाद आपका पेट काफी समय तक भरा रहता है।
Karaunda Benefits कोलेस्ट्रॉल और बीपी को करें नियंत्रित
इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या को भी कम करने करौंदा आपकी मदद कर सकता है। उच्च रक्त चाप और हार्ट से संबंधित बीमारियों की संभावना को भी करौंदा कम करता है। अब तो आपको समझ में आ गया होगा है कि फल सिर्फ एक है लेकिन इसके काम अनेक हैं इसलिए गर्मियों में Karaunda Benefits का सेवन जरुर करें।
यह भी पढ़ें- Lower Back Pain की क्या होती है वजह? क्या बैकपेन में कर सकते हैं वर्कआउट, जानें जरूरी बातें