Bageshwar Dham:नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़, मची अफरातफरी, 5 लाख से ज्यादा लोग थे मौजूद

 
Bageshwar Dham:नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़, मची अफरातफरी, 5 लाख से ज्यादा लोग थे मौजूद

Bageshwar Dham: बागेश्वर वाले बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा पाठ में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ में 10 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गर्मी और उमस से कई लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग उपस्थित थे। गर्मी और उमस के चलते भी कई लोग चक्कर खाकर गिर गए। बाबा के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

https://twitter.com/Rraja_pal/status/1679133758845251588?s=20

अर्जी लगाने को लेकर भीड़ बेकाबू

बाहर भी भीड़ लगी थी। अर्जी लगाने को लेकर भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। एक महिला को करंट लगा है। घायल हुए लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल से तीन महिलाओं को छुट्टी मिल गई है, जबकि दो भर्ती है। पुलिस ने हालात पर स्त्री काबू पा लिया है। आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि यहां पर किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनको गलत तरीके से पेश किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

घायल हुए लोगों का इलाज जारी

वीआईपी पास के जरिए पीछे बने छोटे गेट से एंट्री करवाई जा रही थी। वहां बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा। घायल लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं।कुछ देर बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और लोग शांतिपूर्वक कथा सुनने लगे। लेकिन, इस घटना से बाबा बागेश्वर धाम के पंडाल में अव्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है। सेक्टर नोएडा के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे पंडाल और आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जो लोग इस भगदड़ में घायल हुए हैं उनका तत्काल उपचार करा दिया गया है और उपचार के बाद सभी अपने अपने घरों को सकुशल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ अफरा-तफरी का माहौल बना था लेकिन पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बनाये रखा।

Noida News: नोएडा फिल्म सिटी में हुआ बड़ा हादसा, फैशन शो के दौरान मॉडल की हुई मौके पर मौत

Tags

Share this story

From Around the Web