Hartalika Teej 2023: देशभर में आज मनाया जा रहा है हरतालिका तीज, जानिए क्या है इसका महत्व

 
Hartalika teej 2023

Hartalika Teej 2023: देशभर में आज हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है, इसको लेकर महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं और पति की लंबी आयु और मन मांगी मुराद को पाने के लिए निर्जला का व्रत भी रखती हैं।हरतालिका तीज को मनाने के लिए सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है वहीं दुकानों पर भी महिलाएं सोलह श्रंगार से जुड़े सामान को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं, इसके साथ ही बाजार में जगह-जगह महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवा रही है।ग्रेटर नोएडा में हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है, इस पर्व को मनाने के लिए महिलाएं सुबह से ही शहर के कई बड़े बाजारों और मॉल में पहुंच रही हैं।शहर के सबसे व्यस्त बाजार जगत फार्म में जगह-जगह पर महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं और कॉस्मेटिक शॉप पर भी भीड़ है,महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार का सामान ले रही हैं, बताया जाता है कि हरियाली तीज के दिन महिलाओं को हाथ में मेहंदी लगवाना जरूरी होता है, बिना मेहंदी लगे यह पर्व पूरा नहीं होता है।सोमवार यानी आज धूमधाम के साथ सभी सुहागन महिलाएं इस त्यौहार को मना रही है। 

हरतालिका तीज का महत्व

आपको बता दे कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। हरतालिका तीज के दिन पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए महिलाएं व्रत रखती है, इस दिन विवाहित महिलाओं के साथ-साथ एवं अविवाहित युवतियां भी व्रत रखती हैं और भोलेनाथ से मन मांगा वर मांगने की कामना करती हैं।इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की भी विधिवत पूजा की जाती है और कठिन निर्जला का व्रत किया जाता है, इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार का सामान मां पार्वती को अर्पित करती हैं और इससे उनका पति की लंबी उम्र और यश का वर मिलता है। इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर यानि आज रखा जा रहा है आपको बता दें कि हरतालिका तीज के व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य के अनुसार भाद्रपद शुक्ल की तृतीया तिथि यानी 17 सितंबर 2023 रविवार की सुबह 11बजकर 8 मिनट से शुरू हो गया था और यह 18 सितंबर 2023 यानि आज के दिन भाद्रपद शुक्ल की तृतीया तिथि दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहा है। जैसा कि कहा जाता है की व्रत और पर्व उदया तिथि में ही मनाए जाते हैं,इसलिए हरतालिका तीज का व्रत सोमवार 18 सितंबर 2023 यानी आज रखा गया है। 

WhatsApp Group Join Now

हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त 

पूजा के मुहूर्त की बात की जाए तो सुबह को 6 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक है, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक है और तीसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 39 मिनट से शाम 7 बजकर 51 तक है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर नहा धोकर पूजा का करती है और फिर सुबह से ही व्रत की शुरुआत होते है। हरतालिका तीज में पूजा प्रदोष काल शाम के समय होती है। दिन भर प्रभु स्मरण करने चाहिए और सूर्यास्त के बाद साफ चौकी पर भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति स्थापित करें करने के बाद गंगाजल और पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें, उसके बाद भगवान को शिव को चंदन, मौली, अक्षत, धतूरे के बीच, आक के फुल, गुलाल, अबीर,अर्पित करें उसके बाद मां पार्वती को तिलक करें और फिर दीप जलाकर दोनों की पूजा की जाती है जिसके बाद मिठाई फल और पकवान से भगवान को भोग लगाया जाता है उसके बाद आरती करें  और मां पार्वती को सुहाग की सारी सामग्री अर्पित करें, इसके बाद हरतालिका तीज व्रत की कथा सुननी चाहिए।हरतालिका तीज को मनाने का एक कारण माता पार्वती और भगवान शिव हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने ही सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत करते भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। माता पार्वती का अनुसरण करते हुए महिलाएं शिवजी और माता पार्वती जैसा दांपत्य जीवन पाने की कामना करती हैं।

Tags

Share this story

From Around the Web