Noida News:हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में लगाए जाएंगे सवा दो लाख राष्ट्रीय ध्वज, दोनों प्राधिकरणों ने शुरू की तैयारियां

 
Noida News:हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में लगाए जाएंगे सवा दो लाख राष्ट्रीय ध्वज, दोनों प्राधिकरणों ने शुरू की तैयारियां

Noida News: ग्रेटर नोएडा में आजादी के दिन “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत सवा दो लाख ध्वज को लगाने का खाका तैयार कर लिया गया है। ग्रेटर नोएडा में हर जगह चाहे वह निजी बिल्डिंग हो या सार्वजनिक या फिर सरकारी, सब जगह आपको आजादी के दिन हर घर तिरंगा नजर आएगा इसके लिए प्राधिकरण ने बैठक कर रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

हर घर तिरंगा अभियान बनेगा सफल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जहा एक लाख तिरंगे लगवाएगा वही यमुना प्राधिकरण सवा लाख तिरंगे लगवाने जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में दोनों प्राधिकरण कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर)फंड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के यमुना विकास प्राधिकरण में बैठक के बाद एसीईओ कपिल सिंह ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया कि यमुना प्राधिकरण स्कूल सरकारी,बस स्टॉप, शिक्षण संस्थान, आरडब्लूए समेत सरकारी हो या निजी संपत्ति हर जगह, हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रिय ध्वज को वितरित कराएगा। इसी तरह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में भी ओएसडी प्रोजेक्ट विशु राजा ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर एक लाख तिरंगा हर घर पहुंचाने के अभियान के बारे में विस्तार से बातचीत की।ग्रेटर नोएडा के तमाम आरडब्लूए, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, स्कूल कॉलेज, सरकारी भवन, सब जगह पर तिरंगा वितरित कर भारत सरकार के “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय ध्वज किया जाएगा वितरित

आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर फंड के तहत कॉरपोरेट घराने और बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों की मदद से राष्ट्रीय ध्वज बनवा कर इन्हें लोगों में वितरित किया जाएगा।दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बताया कि ग्रेटर नोएडा वासियों को अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।गौरतलब है कि पिछले वर्ष सरकार ने 15 अगस्त पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था लेकिन इस बार “हर घर तिरंगा अभियान” मनाया जा रहा है जिसको सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

(Reported By Akram Khan… Edited By Shrikant Soni)

ये भी पढ़ें– Noida की हाई राइज सोसाइटी में लिफ्ट टूटने से 70 वर्षीय महिला की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Tags

Share this story

From Around the Web