ram bhajan: मंगलवार के दिन बजरंगबली को खुश करने के लिए, जरूर कीजिए श्री राम के इन भजनों का गान…

 
ram bhajan: मंगलवार के दिन बजरंगबली को खुश करने के लिए, जरूर कीजिए श्री राम के इन भजनों का गान…

ram bhajan: भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम के नाम से हम सभी परिचित हैं. श्री राम को हिंदू धार्मिक कहानियों में मर्यादा पुरुषोत्तम और एक आदर्शवादी व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है.

ऐसे में भगवान श्री राम का जीवन चरित्र हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है. जिन्होंने त्रेता युग में लंका नरेश रावण का वध करके माता सीता को उसकी कैद से आजाद कराया था.

ये भी पढ़े:- भगवान श्री राम के विवाह के कुछ सुने अनसुने किस्से

जबकि भगवान श्री राम के अनन्य भक्त के तौर पर हम हनुमान जी को जानते हैं. ऐसे में यदि आप आज के दिन बजरंगबली के साथ साथ भगवान श्री राम की भी विशेष कृपा पाना चाहते हैं,

तो मंगलवार के दिन आपको अवश्य ही इन राम भजनों का गान करना चाहिए.जिससे ना केवल आपको हनुमान जी की बल्कि भगवान श्री राम का भी आशीर्वाद मिलता है. तो चलिए जानते हैं भगवान राम के चुनिंदा भजन…

WhatsApp Group Join Now
https://www.youtube.com/watch?v=6iAwhF_nCbI

यहां पढ़िए श्री राम केचुनिंदा भजन…

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी। ।

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी। ।

कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना,
वेद पुरान भनंता। ।

करुना सुख सागर, सब गुन आगर,
जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी,
भयउ प्रगट श्रीकंता। ।

ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया,
रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी, यह उपहासी,
सुनत धीर मति थिर न रहै। ।

उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना,
चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई,
जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै। ।

माता पुनि बोली, सो मति डोली,
तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला,
यह सुख परम अनूप। ।

सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना,
होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं,
ते न परहिं भवकूप। ।

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचार। ।

श्री राम, जय राम, जय जय राम
श्री राम, जय राम, जय जय राम। ।

राम का दीवाना तो बनो
कोई दीवाना तो बनो
कोई मस्ताना तो बनो
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा मुझसे कही ना जाये
राम बलि अवतार लिए है कण कण में समाये
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा पानी में पत्थर तैराए
राम नाम पत्थरो पे लिख कर सेतु बांध बनवाये
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा पत्थर से बन गयी नारी
नजर लगी श्री राम कृपा की बनी अहिल्या नारी
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा हनुमत ने दर्शन पाए
वारी जाऊ हनुमान प्यारे सीना फाड़ दिखाए
कोई राम का दीवाना तो बनो

https://www.youtube.com/watch?v=6f6SqNwGXiI

राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम

माया के दीवानों सुनलो एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी चर्चा होगी गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली

राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम

क्यों करता तू मेरा तेरा यह तो तेरा मकान नही
झूठे जग में जो फसा हुआ है ओ सच्चा इन्सान नही
जग का मेला दो दिन का है अंत में होगी चला चली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली

राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम

जिस जिस ने यह मोती लुटे वह तो मालामाल हुए
धन दौलत के जो बने पुजारी आखिर वह कंगाल हुए
सोने चांदी वालो सुनलो बात सुनाऊ खरी खरी
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली

राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम

इस दुनिया कब तक पगले तू अपना कहलायेगा
राम नाम को भूल गया तू अंत समय पछतायेगा
दो दिन का ये चमन खिला है फिर मुरझाये गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली

राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली
लेलो रे कोई राम का प्याला शोर मचाऊ गली गली
बोलो राम बोलो राम बोलो राम बोलो राम

https://www.youtube.com/watch?v=D_SpsYP6HoA

राम नाम सुखदाई भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

ये तन है जंगल की लकड़ी
आग लगे जल जाई भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

ये तन है कागज की पुडिया
हवा चले उडी जाई भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

ये तन है फूलो का बगीचा
धुप पड़े मुरझाये भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

ये तन है मिट्टी का ढेला
बूंद पड़े गल जाये भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

ये तन है सपने की माया
आँख खुले कछु नहीं भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

राम नाम सुखदाई भजन कर भाई
ये जीवन दो दिन का
राम नाम सुखदाई भजन कर भाई

https://www.youtube.com/watch?v=S-JZIL96kYI

बोलो राम जय जय राम बोलो राम
भोले राम आजा राम भोले राम

जनम सफल होगा रे बन्दे मन में राम बसाले
हे राम नाम के मोती को सांसो की माला बनाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम

रामपतित पावन करुना कर और सदा सुख दाता
सरस सुहावन अति मन भावन राम से प्रीत लगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम

मोह माया है झुटा बन्धन त्याग उसे तू प्राणी
राम नाम की ज्योत जलाकर अपना भाग्य जगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम

राम भजन में डूब के अपनी निर्मल कर दे काया
राम नाम से प्रीत लगाके जीवन पार लगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम

बोलो राम जय जय राम बोलो राम
भोले राम आजा राम भोले राम

Tags

Share this story